17 हाइस्कूलों के एचएम के वेतन पर लगी रोक

गोपालगंज : कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के 17 हाइस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी है. इसको लेकर उन्होंने पत्र जारी किया है. जारी पत्र के अनुसार रामरतन शाही उच्च विद्यालय विशुनपुर, जादोपुर, हजारी लाल उच्च विद्यालय बलिवन सागर, मुखीराम उच्च विद्यालय थावे, उच्च […]

गोपालगंज : कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के 17 हाइस्कूलों के प्रधानाध्यापकों के वेतन पर रोक लगा दी है. इसको लेकर उन्होंने पत्र जारी किया है.

जारी पत्र के अनुसार रामरतन शाही उच्च विद्यालय विशुनपुर, जादोपुर, हजारी लाल उच्च विद्यालय बलिवन सागर, मुखीराम उच्च विद्यालय थावे, उच्च विद्यालय धर्मपरसा, धरीक्षण प्रसाद उच्च विद्यालय माधोपुर, उच्च विद्यालय लडौली, धर्मदेव उच्च विद्यालय शेर, डॉ राममनोहर लोहिया उच्च विद्यालय महम्मदपुर टेक्नवास, डॉ राजेंद्र प्रसाद उच्च विद्यालय हथुआ, उच्च विद्यालय कुसौंधी, स्वामी प्रकाशानंद उच्च विद्यालय उचकागांव, उच्च विद्यालय सांखे रामदास, बद्री नारायण स्मारक उच्च विद्यालय कोरेया, पंचायत उच्च विद्यालय मिश्र बतरहा, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय हथुआ व रामस्वरूप सिंह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बढ़ेया के प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगायी गयी है.
वेतन रोक के पत्र जारी करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया है कि इन सभी प्रधानाध्यापकों से 75 प्रतिशत उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं की सूची विहित प्रपत्र में मांगी गयी थी. निर्धारित अवधी समाप्त होने के बाद भी इन प्रधानाध्यापकों ने सूची उपलब्ध नहीं करायी. वेतन बंद करने की प्रतिलिपि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सारण प्रमंडल छपरा, कोषागार पदाधिकारी गोपालगंज, शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को भी भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >