हैलो! दारोगा जी, पत्नी के मार देहले बानी, हमरा के बचा ली...

प्रशांत पाठक, उचकागांव : हैलो! दारोगा जी, हम बलेसरा से अभय बोलत बानी. आपन पत्नी के मार देहले बानी. गांव के सब लोग हमरा के घेर लेहले बा. रउरा जल्दी आईं, हमरा के बचा लीं. बलेसरा गांव में गीता देवी की जघन्य तरीके से हत्या करने के बाद आरोपित पति पुलिस को फोन गिड़गिड़ाने लगा. […]

प्रशांत पाठक, उचकागांव : हैलो! दारोगा जी, हम बलेसरा से अभय बोलत बानी. आपन पत्नी के मार देहले बानी. गांव के सब लोग हमरा के घेर लेहले बा. रउरा जल्दी आईं, हमरा के बचा लीं. बलेसरा गांव में गीता देवी की जघन्य तरीके से हत्या करने के बाद आरोपित पति पुलिस को फोन गिड़गिड़ाने लगा. वह घर में चारों तरफ से ग्रामीणों से घिरा हुआ था.

पुलिस पहुंची तो आरोपित के चेहरे पर जरा-सी भी सिकन नहीं थी. उसने निर्भीक होकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हत्या के बाद आरोपित भागने की फिराक में था, लेकिन उसकी मंशे को विफल कर दिया. ग्रामीणों के प्रयास से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया. पुलिस ने मृतका के मायकेवालों को इस घटना की जानकारी दे दी है. मायके से भी परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >