गोपालगंज : बारिश शुरू होने के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. मांझा प्रखंड के दानापुर गांव में डायरिया से गुरुवार को 45 वर्षीय बुधन महतो व ढोढ़ा महतो (45 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि परिवार के 12 से अधिक लोग बीमार हैं. डायरिया से मौत होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और मृतक के परिवार में बीमार सदस्यों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
डायरिया से दो की गयी जान, 12 लोग बीमार, दानापुर गांव में पहुंची मेडिकल टीम
गोपालगंज : बारिश शुरू होने के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. मांझा प्रखंड के दानापुर गांव में डायरिया से गुरुवार को 45 वर्षीय बुधन महतो व ढोढ़ा महतो (45 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि परिवार के 12 से अधिक लोग बीमार हैं. डायरिया से मौत होने की सूचना मिलने के बाद […]

बीमार मरीजों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम की मानें तो घर में गंदगी थी और बासी भोजन खाने के कारण परिवार के सदस्य बीमारी की चपेट में आ गये. बुधन महतो की मौत होने के बाद धीरे-धीरे परिवार के अन्य 12 सदस्य डायरिया से पीड़ित हो गये.
इनमें बिरेश महतो, धनमाती देवी, निभा कुमारी, सरस्वती देवी, शनिचरी देवी, राजेश कुमार, पुतुल कुमारी, रागिनी कुमारी, रानी कुमारी व खुबसूरती देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ अजीत कुमार, सीओ शाहिद अख्तर, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाहिद नाजमी, स्वास्थ्य प्रबंधक अंचल अप्रतिम, अमित तिवारी, अरुण कुमार की टीम पहुंची.
स्वास्थ्य टीम ने गांव में साफ-सफाई कराने तथा गंदगी मिलने पर जिंक पाउडर का छिड़काव किया. वहीं, डायरिया पीड़ित परिवार के बीच ओआरएस का पैकेट वितरण किया गया. सिविल सर्जन डॉ नंदकिशोर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार का इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों की टीम मॉनीटरिंग कर रही है.
आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
मृत मजदूर बुधन महतो का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रात का भोजन सुबह और सुबह का बना भोजन रात तक खाते थे. इसके कारण डायरिया के शिकार हुए. बुधन महतो की मौत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की.