गोपालगंज : ट्रेन की चपेट में आये इयरफोन लगा ट्रैक पर टहलते तीन दोस्त

मीरगंज (गोपालगंज) : कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर मटरगश्ती करना तीन दोस्तों को महंगा पड़ गया. मोबाइल पर गाना सुनने के दौरान अचानक आयी ट्रेन ने तीनों युवकों को चपेट में ले लिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों को इलाज के लिए मीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती […]

मीरगंज (गोपालगंज) : कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर मटरगश्ती करना तीन दोस्तों को महंगा पड़ गया. मोबाइल पर गाना सुनने के दौरान अचानक आयी ट्रेन ने तीनों युवकों को चपेट में ले लिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों को इलाज के लिए मीरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल तीनों युवक थाना क्षेत्र के मौजे हरखौली गांव के निकेश कुमार, रंजन कुमार व टुनटुन कुमार बताये जाते हैं.
इनमें से पैर कटने व गंभीर चोट के कारण निकेश की हालत गंभीर बतायी जाती है. वहीं अन्य दोनों को सिर, हाथ व पैर में चोट पहुंची है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल तीनों युवक कान में इयरफोन लगाये रेल की पटरी पर बैठकर मोबाइल देखने में मगन थे. इसी बीच थावे से सीवान आ रही सवारी गाड़ी ढाले के पास से गुजरी. इसके आने की जानकारी इयर फोन लगाने के कारण तीनों को नहीं हो सकी. ट्रेन के नजदीक आते ही जब तक वे दौड़ कर भागते तब तक उसकी चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >