गोपालगंज : हाइटेंशन तार गिरने से दो बहनों की मौत

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में मंगलवार की रात घर पर हाइटेंशन तार गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी. वहीं, इनके मां-बाप करेंट की चपेट में आने से झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में बच्चा भगत की पुत्री नीलू उर्फ ब्लू […]

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगराही गांव में मंगलवार की रात घर पर हाइटेंशन तार गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी. वहीं, इनके मां-बाप करेंट की चपेट में आने से झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में बच्चा भगत की पुत्री नीलू उर्फ ब्लू कुमारी (17) तथा पिंकी कुमारी (15) शामिल है.
सीओ विजय कुमार सिंह ने मौत होने की पुष्टि की है. हादसे के बाद करेंट की प्रवाह से बच्चा भगत समेत आसपास के चार घरों में आग लग गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी. सूचना पाकर सीओ विजय कुमार सिंह, जादोपुर पुलिस तथा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं.
बिजली काटने के बाद आग पर काबू पाया गया. परिजनों ने बताया कि बच्चा भगत और इनकी पत्नी कृपा देवी दोनों बेटियों के साथ दरवाजे पर टहल रहीं थीं. इसी बीच तेज हवा के साथी आंधी आयी और हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया. इससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >