ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर मारपीट

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार की देर रात बरात में आये ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट हो गयी. बराती और गांव वालों के बीच हुइ मारपीट में अफरातफरी मच गयी. इस बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया. देर रात प्रबुद्ध लोगों की […]

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार की देर रात बरात में आये ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट हो गयी. बराती और गांव वालों के बीच हुइ मारपीट में अफरातफरी मच गयी. इस बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया. देर रात प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में शादी संपन्न करायी गयी.

परिजनों ने बताया कि बरौली के सरफरा से बरात पारस साह के यहां आयी थी. द्वार पूजा के बाद लड़का आंगन में पहुंचा, इसी बीच बाहर ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर विवाद हो गया. बराती और गांव वालों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी. हालांकि, बाद में बीच-बचाव कर मामले को शांत करा लिया गया. इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >