बिजली आपूर्ति ठप होने पर पावर सब स्टेशन का किया गया घेराव

सिधवलिया : बिजली आपूर्ति ठप रहने व लाइनमैन विकास सिंह के उदासीन रवैये से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को पावर सब स्टेशन झंझवा का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि आंधी-तूफान के बाद सिधवलिया बाजार में एक घंटे बिजली की आपूर्ति की गयी. इसके बाद गुरुवार को लाइनमैन विकास सिंह द्वारा अवैध […]

सिधवलिया : बिजली आपूर्ति ठप रहने व लाइनमैन विकास सिंह के उदासीन रवैये से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को पावर सब स्टेशन झंझवा का घेराव कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि आंधी-तूफान के बाद सिधवलिया बाजार में एक घंटे बिजली की आपूर्ति की गयी. इसके बाद गुरुवार को लाइनमैन विकास सिंह द्वारा अवैध रुपये की मांग की गयी. रुपये नहीं देने पर गुरुवार को बेवजह कार्य के नाम पर लाइनमैन शटडाउन ले अपने घर पर जाकर सो गये.

जिससे सिधवलिया बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित रही. बाद में उपभोक्ताओं के घेराव की सूचना पाकर स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी पावर सब स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने जेइ तथा एक्सक्यूटिव इंजीनियर से बात कर सिधवलिया में अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. प्रदर्शन करने वालों में राहुल पांडेय, गुड्डू कुमार, रमेश यादव, मोख्तार सिंह, विजय कुंवर, इंदु कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >