गोपालगंज: विधायक व उनके भाई पर फायरिंग का आरोप

हथुआ (गोपालगंज) : एक महिला ने थाने के नयागांव के पास कुचायकोट के जदयू विधायक व उनके भाई सतीश पांडेय पर एके 47 से फायरिंग करने का आरोप लगाया है. एसपी राशिद जमा ने बताया कि महिला के आरोप की जांच हथुआ एसडीपीओ एके चौधरी कर रहे हैं. एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से खोखा […]

हथुआ (गोपालगंज) : एक महिला ने थाने के नयागांव के पास कुचायकोट के जदयू विधायक व उनके भाई सतीश पांडेय पर एके 47 से फायरिंग करने का आरोप लगाया है. एसपी राशिद जमा ने बताया कि महिला के आरोप की जांच हथुआ एसडीपीओ एके चौधरी कर रहे हैं. एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से खोखा या अन्य साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है. गोली चलने का साक्ष्य नहीं है. वहीं विधायक ने इस मामले में कहा कि झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा. पुलिस जांच में सच सामने आ जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >