गर्मी में बीमार पड़ रहे लोग

बरौली : गर्मी अपने चरम पर है और पारा अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंच चुका है. इस समय दिन और रात के तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव बीमारियों को न्योता दे रहा है. गर्मी के चलते उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़नी शुरू हो गयी है. पीएचसी व निजी […]

बरौली : गर्मी अपने चरम पर है और पारा अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंच चुका है. इस समय दिन और रात के तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव बीमारियों को न्योता दे रहा है. गर्मी के चलते उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़नी शुरू हो गयी है.

पीएचसी व निजी अस्पतालों में 10 से 15 प्रतिशत मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसमें बच्चों की संख्या अधिक है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका है.
डॉक्टरों के अनुसार गर्मी में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ जाती है. गर्मी में पेट की बीमारियां सबसे अधिक होती हैं. इसका मुख्य कारण दूषित खान-पान होता है. डिहाइड्रेशन के मरीज इस मौसम में सबसे अधिक सामने आते हैं. ओपीडी में मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गयी है. निजी अस्पतालों में भी डायरिया व दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
पिछले पांच दिनों में ऐसे चढ़ता गया पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 43.0 29.6
रविवार 42.8 28.9
शनिवार 41.8 27.4
शुक्रवार 41.2 26.6
गुरुवार 40.5 25.8
क्या हैं लू लगने के लक्षण
अत्यधिक प्यास लगना एवं मुंह सूखना
शरीर, आंख, हाथ-पैर के तलवों में जलन और कमजोरी
शरीर का तापमान बढ़ना या तेज बुखार होना
नाड़ी गति व सांस तेज चलना
बदन में दर्द एवं कमजोरी महसूस होना
बेहोशी जैसी स्थिति का होना
काफी पसीना आना या एकदम पसीना आना बंद हो जाना
लू लगने से कैसे बचें
तेज गर्म हवा में नंगे बदन व नंगे पैर बाहर जाने से बचें
धूप से बचने के लिए सिर पर टोपी या छाता लगाकर निकलें
धूप में निकलने से पहले पूरे शरीर को किसी कपड़े से कवर कर और सूती कपड़े पहनकर ही निकलें
काले गहरे रंग के रेशमी या सिंथेटिक के कपड़े न पहनें
धूप में निकलते समय आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें
– घर से पानी या शरबत जैसे आम पन्ना, शिकंजी, खस का शर्बत पीकर निकलें एवं साथ में पानी लेकर चलें
– भोजन करके ही बाहर निकलें, कभी भी खाली पेट बाहर न निकलें
– एकदम गर्मी से आकर ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए
– धूप में से आकर ठंडे कमरे में जाना और ठंडे कमरे से धूप में तुरंत नहीं जाना चाहिए
– दो पहिया वाहन तेज धूप में न चलाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >