गोपालगंज : हादसे में कन्हैया के चुनाव प्रचार से लौट रहे जेएनयू के दो प्रोफेसर जख्मी

मांझा (गोपालगंज) : हाइवे पर साइड लेने के दौरान सिटी राइड बस से कार टकरा गयी, जिससे जेएनयू के दो प्रोफेसर समेत 17 लोग जख्मी हो गये. जेएनयू के प्रोफेसर बेगूसराय कन्हैया कुमार के चुनाव का हाल लेने बेगूसराय गये थे. लौटने के दौरान हादसा हुआ. प्रोफेसर एवं अन्य का प्राथमिक उपचार करने के बाद […]

मांझा (गोपालगंज) : हाइवे पर साइड लेने के दौरान सिटी राइड बस से कार टकरा गयी, जिससे जेएनयू के दो प्रोफेसर समेत 17 लोग जख्मी हो गये.
जेएनयू के प्रोफेसर बेगूसराय कन्हैया कुमार के चुनाव का हाल लेने बेगूसराय गये थे. लौटने के दौरान हादसा हुआ. प्रोफेसर एवं अन्य का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर रविवार की सुबह सिटी राइड बस महम्मदपुर से यात्री को लेकर गोपालगंज जा रही थी.
बेगूसराय से दिल्ली जा रही कार ओवरटेक करने के दौरान बस से टकरा गयी. इसके बाद कार गड्ढे में जा गिरी, जिसमें सवार बेगूसराय के राजन कुमार, जेएनयू में यूरोपियन स्टडीज के प्रो सत्यनारायण प्रसाद व इतिहास विभाग के डॉ मलकार समेत चार लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >