देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए करें वोट: मनोज सिन्हा

डुमरांव/ब्रह्मपुर : बुधवार को नगर स्थित राजगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा व संचालन लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने लोगों को […]

डुमरांव/ब्रह्मपुर : बुधवार को नगर स्थित राजगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा व संचालन लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छह दिन पूर्व अंतरिक्ष में महाशक्ति के नाते भारत ने अपनी पहचान बनायी है अमेरिका रूस और चीन के बाद दुनिया के चौथे देश हम बने हैं जिसने यह शक्ति हासिल की है.
उन्होंने कहा कि अगर चाहे तो 3 मिनट में पाकिस्तान कि सारे संचार प्रणाली हम ध्वस्त कर सकते हैं. पुलवामा की घटना के समय देश में आक्रोश था. जिसके बाद देश की कार्रवाई से सभी वाकिफ है. जवानों ने निश्चित रूप से आतंकवादियों एवं उनके अड्डों को भी ध्वस्त किया.
सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान लाशों को गिनने में व्यस्त रहा पर इधर देश के नेता सबूत मांगने में व्यस्त रहे. उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में देश में बहुत कुछ बदला है. लोकतंत्र और संविधान में जो हमें अधिकार दिया है.
उस अधिकार का सदुपयोग करेंगे. जिससे देश का भविष्य उज्जवल व मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है. मोदी जी के शासन में शौचालय, बिजली, सड़क गांव-गांव तक पहुंचाई गई है जो गांव बच गये हैं उसे भी पूरा करने का काम किया जा रहा है. एनडीए के शासन में देश काफी आगे बढ़ा है.
उन्होंने रेलवे के बारे में कहा कि पांच साल में रेलवे के द्वारा 2014 से 2019 तक 1 लाख 48 हजार करोड़ का इस वित्तीय वर्ष में खर्च किया गया. साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष में 1 लाख 30 हजार करोड़ खर्च किया गया जबकि पहले पूरे बजट में रेलवे में 45 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक ही खर्च होता था.
उन्होंने कहा कि 2022 तक 180 किलोमीटर की प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेने चलेंगी. रेल राज्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक स्टेशन आधुनिक प्रणाली से लैश किया जायेगा. विधायक ददन पहलवान ने कहा कि आज बिहार अपराधमुक्त बन गया है. नीतीश के शासन में बिहार का काफी विकास हुआ है.
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा पिंकी पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, राम बिहारी सिंह, मनोज कुमार सिंह, बलिराम पांडेय, सच्चिदानंद भगत, अजय प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप उर्फ बंटी शाही, भाजपा युवा मोर्चा सोनू राय आदि ने भी संबोधित किया.
तीन वायदे को छोड़कर सभी वायदे पूरा: सिन्हा: बक्सर पहुंचे रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन वायदे छोड़कर सभी वायदे एनडीए की सरकार ने पूरा कर दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उक्त बातें श्री सिन्हा ने स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. इस मौके पर उन्होंने सरकारी की उपलब्धियां गिनाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >