छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

थावे : परीक्षा से वंचित छात्रा ने सड़क पर बैठकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि पुलिस और परिजनों ने उसे बचा लिया. बताया गया है कि मंगलवार को थावे डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सीबीएसइ की परीक्षा देने के लिए हथुआ के इंपीरियल स्कूल की एक छात्रा परीक्षा देने पहुंची, तो प्राचार्य द्वारा 20 मिनट […]

थावे : परीक्षा से वंचित छात्रा ने सड़क पर बैठकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि पुलिस और परिजनों ने उसे बचा लिया. बताया गया है कि मंगलवार को थावे डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सीबीएसइ की परीक्षा देने के लिए हथुआ के इंपीरियल स्कूल की एक छात्रा परीक्षा देने पहुंची, तो प्राचार्य द्वारा 20 मिनट लेट कह कर परीक्षा में बैठाने से इन्कार कर दिया गया.
छात्रा काफी समय तक इंट्री मिलने की उम्मीद में केंद्र के पास बैठी रही. वहीं, छात्रा के साथ आये परिजनों ने कहा कि हमारी बेटी महज पांच मिनट ही लेट थी, लेकिन उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया.
परीक्षा में शामिल नहीं किये जाने से छात्रा इतनी उग्र हो गयी कि आत्महत्या करने के लिए एनएच 85 पर बीच सड़क पर जाकर बैठ गयी, इससे परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गयी. परीक्षा दिलवाने आये छात्र-छात्राओं के परिजन भी प्राचार्य के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने लगे. घटना की सूचना पर थावे थाना के एएसआइ निशिकांत उपाध्याय पहुंचे और छात्रा को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और परिजनों से कह कर घर भेजवाया.
क्या कहते हैं प्राचार्य
छात्रा जब पहुंची, तब तक सीबीएसइ को अनुपस्थिति पंजी ऑनलाइन भेजी जा चुकी थी. सीबीएसइ से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला, जिससे छात्रा को प्रवेश नहीं दिया गया.
राजीव रंजन, प्राचार्य, डीएवी स्कूल थावे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >