मेला देखने गया किशोर गर्म तेल में गिरा, झुलसा

सिधवलिया : सिधवलिया थाने के शेर बाजार में महाशिवरात्रि पर मेला घूमने आया एक किशोर गर्म तेल में गिर गया. उसका पूरा शरीर जल गया है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित किशोर हलुआर तिवारी टोला निवासी विजय राम का 13 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार बताया गया है. उसने आरोप लगाया कि […]

सिधवलिया : सिधवलिया थाने के शेर बाजार में महाशिवरात्रि पर मेला घूमने आया एक किशोर गर्म तेल में गिर गया. उसका पूरा शरीर जल गया है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित किशोर हलुआर तिवारी टोला निवासी विजय राम का 13 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार बताया गया है.
उसने आरोप लगाया कि वह जलेबी दुकान के पास खड़ा था. मेले में तैनात पुलिस शरारती युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ रही थी. इसी बीच पुलिस के धक्के से वह जलेबी दुकान के गर्म तेल में गिर गया. हालांकि पुलिस ने आरोप को गलत बताया है.
युवती से छेड़खानी पर पहुंची थी पुलिस : पुलिस का कहना है कि मेले में एक युवती से छेड़खानी की सूचना मिली, जिसके बाद शरारती युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी. पुलिस को देख युवक भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >