कुशीनगर में बुद्ध धातु यात्रा में शामिल हुआ हथुआ राज परिवार

हथुआ : कुशीनगर में बुद्ध धातु यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हथुआ राज परिवार शामिल हुआ. माघी पूर्णिमा पर थाई मंदिर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन के क्रम में हथुआ राज परिवार के महाराज बहादुर मृगेंद्र प्रताप साही, महारानी पूनम साही, युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही, युवरानी […]

हथुआ : कुशीनगर में बुद्ध धातु यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में हथुआ राज परिवार शामिल हुआ. माघी पूर्णिमा पर थाई मंदिर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन के क्रम में हथुआ राज परिवार के महाराज बहादुर मृगेंद्र प्रताप साही, महारानी पूनम साही, युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही, युवरानी विदिशा साही शामिल हुए.

थाईलैंड से आये थाई भिक्षुओं के द्वारा थाई मंदिर से निकाले गये विशाल पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा में हथुआ राज परिवार के सदस्य बग्घी पर सवार होकर शामिल हुए. इस दौरान कुशीनगर में सड़क किनारे हजारों श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, एनसीसी के कैडेटों ने खड़े होकर स्वागत किया. संध्या में थाई कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. महाराज बहादुर ने बताया कि इस यात्रा से भारत और थाईलैंड की मित्रता और मजबूत होगी. उन्होंने इसके लिए बौद्ध भिक्षुओं को धन्यवाद दिया.

मौके पर राज परिवार के इस्टेट मैनेजर एसएन शाही, इंपीरियल के निदेशक संजय कुंवर, भाष्कर राय, चंदन कुमार, अतुल राय, संजय ठाकुर, प्रशांत सिंह, रंजीत कुमार, सुषमा पांडेय, मुस्कान खातून, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक तिवारी, रजनीश कुमार आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >