गोपालगंज के युवक की दुबई में संदिग्ध स्थिति में मौत, पिता ने कहा-गरीबी तो नहीं मिटी, बेटा...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली प्रखंड स्थित माधोपुर बाजार के एक युवक की रविवार को दुबई में मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर कंपनी में कार्यरत फोरमैन ने मोबाइल से परिजनों को दी. मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में चीत्कार मचा है. इधर परिजन युवक की मौत […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली प्रखंड स्थित माधोपुर बाजार के एक युवक की रविवार को दुबई में मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर कंपनी में कार्यरत फोरमैन ने मोबाइल से परिजनों को दी. मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में चीत्कार मचा है. इधर परिजन युवक की मौत को संदिग्ध बता रहे हैं. बताया गया है कि माधोपुर गांव के भोला प्रसाद का दूसरा पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार एक साल से दुबई के मदीना की एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन था. रविवार की शाम कंपनी के फोरमैन ने परिजनों को प्रिंस की मौत की सूचना दी. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां अनीता देवी बेहोश हो गयी और पिता बेटे की मौत से बदहवास हैं.

इधर मौत की खबर मिलते ही पूरे माधोपुर में मातम छा गया. प्रिंस का बड़ा भाई पंकज सऊदी में रहता है, वहीं छोटा भाई गांव पर रहकर पढ़ाई करता है. परिवार में फिलहाल मां-बाप और छोटा भाई है. आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रिंस शांत स्वभाव का लड़का था. इधर मृतक के पिता ने बताया कि बार-बार पूछने के बाद भी फोरमैन द्वारा मृत्यु का कारण नहीं बताया गया. उन्होंने बिलखते हुए कहा कि गरीबी मिटाने के लिए बेटे को विदेश कमाने के लिए भेजा था. गरीबी तो नहीं मिटी, बेटा चला गया. अब इससे बड़ी गरीबी और क्या होगी. फिलहाल परिजन और पास-पड़ोस के लोग युवक के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >