पति ने पी शराब तो पत्नी ने भिजवाया हवालात

गोपालगंज : पति का शराब पीना पत्नी को इस कदर नागवार गुजरा कि पत्नी ने खुद ही पति के हाथों में हथकड़ियां डाल कर उसे हवालात भेजवा दिया. हवालात भेजवाने से पूर्व पत्नी ने कहा कि तुम्हें नीतीश राज में शराब पीते शर्म नहीं आती. और तो और इस मामले में पत्नी ने पुलिस को […]

गोपालगंज : पति का शराब पीना पत्नी को इस कदर नागवार गुजरा कि पत्नी ने खुद ही पति के हाथों में हथकड़ियां डाल कर उसे हवालात भेजवा दिया. हवालात भेजवाने से पूर्व पत्नी ने कहा कि तुम्हें नीतीश राज में शराब पीते शर्म नहीं आती. और तो और इस मामले में पत्नी ने पुलिस को खुद के बयान प्राथमिकी दर्ज नहीं करने दी. बल्कि उसने खुद ही पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी. फिलहाल, पुलिस ने महिला के पति को शराब पीने के जुर्म जेल भेज दिया है. लेकिन, महिला की दिलेरी ने शराबबंदी के इस मुहिम को और भी सफल बना दिया है. महिला के इस कदम की सर्वत्र सराहना हो रही है.

मामलागोपालगंजके भोरे थाना क्षेत्र के खोरही गांव का है. बता दें कि खोरही गांव निवासी जलालुद्दीन की शादी जोहरा से हुई थी. जलालुद्दीन पूर्व से ही शराब का सेवन करता था. शराब पीने के बाद जलालुद्दीन अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. जोहरा अपने जीवन की एक बड़ी दुर्घटना समझ कर सबकुछ सहती रही. पत्नी धर्म निभाती रही. इसी बीच बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून लागू कर दी. नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान का एक हिस्सा जोहरा भी थी. लेकिन, उसके मन में एक टीस हमेशा से थी कि उसके इस मुहिम का कोई असर उसके पति पर ही नहीं हुआ. कारण साफ था कि खोरही गांव यूपी की सीमा से बिल्कुल सटा हुआ गांव है.

इधर, जोहरा के पति जलालुद्दीन ने सोमवार की शाम फिर से शराब पी, शराब पीने के बाद उसने अपनी पत्नी जोहरा की जमकर पिटाई कर दी. जोहरा ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो खुद ही जोहरा ने अपने पति को गिरफ्तार करा दिया. जोहरा ने कहा कि नीतीश राज में शराब पीते तुम्हें शर्म नहीं आती. जब मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गयी, तो पुलिस खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी. लेकिन, जोहरा ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. मंगलवार की सुबह उसे पुलिस ने जेल भेज दिया. जोहरा की इस दिलेरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैं.

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला द्वारा मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. आगे भी लोग जागरूक हो कर शराब से संबंधित सूचना देंगे, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >