अंडा की पेटियों में छिपाकर लायी जा रही थी 25 लाख की शराब, चालक गिरफ्तार

गोपालगंज : शराबबंदी के बाद तस्करों के द्वारा पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धुल झोंकने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपनाया जा रहा. कभी प्याज तो कभी पत्थर के बुरादों के बीच शराब छिपाकर बिहार में तस्करी का खुलासा हो चुका है. इस बार अंडा की पेटियों में शराब की पेटियों को छिपाकर […]

गोपालगंज : शराबबंदी के बाद तस्करों के द्वारा पुलिस और उत्पाद विभाग की आंखों में धुल झोंकने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपनाया जा रहा. कभी प्याज तो कभी पत्थर के बुरादों के बीच शराब छिपाकर बिहार में तस्करी का खुलासा हो चुका है. इस बार अंडा की पेटियों में शराब की पेटियों को छिपाकर बिहार के हाजीपुर जा रही डीसीएम ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है. बलथरी चेक पोस्ट पर पिछले 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी सफलता है. हालांकि एक और ट्रक को रोककर जांच किया, लेकिन उसमें अंडा के अलावे कुछ नहीं था.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुचायकोट के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को मुखबिरों से सूचना मिली. शुक्रवार की रात 11.30 बजे बलथरी चेकपोस्ट पर सब इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह और एएसआई अफताब आलम पुलिस टीम के साथ जाल बिछा दिये. इस बीच अंडा के भरी डीसीएम पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने जब जांच शुरू किया तो चारों तरफ अंडा था, लेकिन बीच में विदेशी शराब की 420 पेटी शराब पाया गया. 9372 बोतल विदेशी शराब जिसका बाजार में लगभग 25 लाख रुपये मूल्य आका गया है. हालांकि, जांच के दौरान ट्रक का सह चालक भागने में फरार रहा. पुलिस ने हरियाणा के जिंद के रहने वाले चालक अंकित तउवर को गिरफ्तार किया है. जिससे पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >