बिना चालक 20 मीटर दौड़ा पिकअप वैन, मची अफरा-तफरी

गोपालगंज : गोपालगंज के महम्मदपुर चौक पर अजीबो-गरीब घटना घटी, जिसे आस-पास के सभी लोग हैरत में पड़ गये. चौक पर खड़ा पिकअप वैन अपने आप चल पड़ा और 20 मीटर तक चलने के बाद खड़ी सवारी गाड़ी से टकरा गया. बिन चालक पिकअप को सड़क पर दौड़ते देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच […]

गोपालगंज : गोपालगंज के महम्मदपुर चौक पर अजीबो-गरीब घटना घटी, जिसे आस-पास के सभी लोग हैरत में पड़ गये. चौक पर खड़ा पिकअप वैन अपने आप चल पड़ा और 20 मीटर तक चलने के बाद खड़ी सवारी गाड़ी से टकरा गया. बिन चालक पिकअप को सड़क पर दौड़ते देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी और लोग विपरीत दिशा में बेतहासा भागने लगे.

बिन चालक पिकअप को सड़क पर चलते देख लोगों में अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा. कुछ लोग भूत-प्रेत, तो कुछ लोग अनहोनी होने की आशंका जाहीर करने लगे. इधर पिकअप के के टक्कर से सवारी गाड़ी क्षति ग्रस्त हो गयी. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन को खड़ा कर चालक राजेश खाना खाने चला गया था. इसी बीच गाड़ी खुद चलने लगी. इधर सवारी गाड़ी से टक्कर के बाद चालक आपस में झगड़ा करने लगे, जिसे लोगों ने सुलझा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >