”यंग स्किल्ड इंडिया” करायेगा कोर्स, बीएचयू तीन महीने में बनायेगा आदर्श बहू

गोपालगंज/वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) लड़कियों को आदर्श बहू बनने की ट्रेनिंग देगा. इसके लिए वह तीन माह का कोर्स चलायेगा. परिवार बिखरने की तेजी से बढ़ रही घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बेटियों को हुनरमंद बनाने के लिए आइआइटी, बीएचयू का मालवीय नव प्रवर्तन केंद्र आगे आया है. यहां के स्टार्टअप ‘यंग […]

गोपालगंज/वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) लड़कियों को आदर्श बहू बनने की ट्रेनिंग देगा. इसके लिए वह तीन माह का कोर्स चलायेगा. परिवार बिखरने की तेजी से बढ़ रही घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बेटियों को हुनरमंद बनाने के लिए आइआइटी, बीएचयू का मालवीय नव प्रवर्तन केंद्र आगे आया है.
यहां के स्टार्टअप ‘यंग स्किल्ड इंडिया’ के सीइओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि समाज में बढ़ती इसी समस्या को देखते हुए एक निजी संस्थान से मिलकर ‘डाटर्स प्राइड- बेटी मेरा अभिमान’ कोर्स तैयार किया गया है. जो तीन माह का होगा. सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो इसकी पढ़ाई 25 दिसंबर मालवीय की जयंती पर शुरू होगी. कोर्स को नि:शुल्क कराने पर अभी मंथन चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >