भोरे : थाने में पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ॠषि कुमार रौनक ने भोरे थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में हुस्सेपुर पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर लाखों रुपये के धान की राशि गबन कर लेने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि वर्ष 2017-18 में हुस्सेपुर पैक्स ने किसानों से 1,19,030 क्विंटल धान खरीदा. इसमें से 80,598 क्विंटल के समतुल्य सीएमआर की आपूर्ति ही राज्य खाद्य निगम को की गयी तथा शेष 38,432 क्विंटल धान को पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक की मिलीभगत से खुले बाजार में बेचकर 5,95,695 रुपये का गबन कर लिया गया. धान खरीद का चेक अध्यक्ष व प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत होता है तथा उसके रखरखाव की भी दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है.
पैक्स अध्यक्ष पर गबन की प्राथमिकी
भोरे : थाने में पैक्स अध्यक्ष के विरुद्ध गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ॠषि कुमार रौनक ने भोरे थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में हुस्सेपुर पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर लाखों रुपये के धान की राशि गबन कर लेने का आरोप लगाया है. बताया जाता है […]
