वाहन जांच के दौरान 117 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त

कटेया /गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने घोड़ाघाट मंदिर के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली.

कटेया /गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने घोड़ाघाट मंदिर के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली. वहां से 117 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस द्वारा मौके पर ही शराब लदी बाइक को जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन जांच अभियान चला रही है. इसी दौरान घोड़ाघाट मंदिर के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. हालांकि, बाइक चालक पुलिस को देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. कटेया थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >