फुलवरिया. प्रखंड मुख्यालय के समीप राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर में शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका गीत से किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिला परियोजना प्रबंधक प्रियंका गुप्ता, उपप्रमुख वीरेंद्र पंडित, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक राहुल रंजन, जिला रोजगार प्रबंधक राशिद असलम तथा एसआइएस भर्ती अधिकारी विपिन कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया. जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका समाज में बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही हैं. रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की सभी कार्यों में जीविका अव्वल स्थान में पहुंच गयी हैं. जीविका की जिला रोजगार प्रबंधक ने कहा कि जीविका ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त और जीविकोपार्जन प्रदान करने के साथ अब रोजगार मेला जैसे आयोजन से शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने का भी माध्यम बन चुका है. रोजगार मेले में निबंधन 849 हुआ, जिनमें से 114 से अधिक युवाओं की सीधी भर्ती से रोजगार का लाभ मिला. मौके पर जिले से आये नोडल व्याहुत कुमार, नोडल बलराम कुमार, प्रखंड से विजय कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, रामजतन कुमार, रितु राज वर्मा तथा विगन राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
