लोहिया में बांध टूटा, 50 एकड़ में फसल बरबाद

महम्मदपुर : स्थानीय प्रखंड की लोहिया पंचायत में नहर का बांध पानी का दबाव पड़ने के कारण टूट गया. बांध टूटने से आसपास के गांवों में करीब 50 एकड़ में लगी फसलें डूब गयीं. वहीं, बांध टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है. बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित लोहिया ओझा टोला के पास यह नहर है. […]

महम्मदपुर : स्थानीय प्रखंड की लोहिया पंचायत में नहर का बांध पानी का दबाव पड़ने के कारण टूट गया. बांध टूटने से आसपास के गांवों में करीब 50 एकड़ में लगी फसलें डूब गयीं. वहीं, बांध टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है. बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित लोहिया ओझा टोला के पास यह नहर है. सोमवार को अचानक पानी का दबाव बांध पर बढ़ा, जिसके बाद करीब 10 फुट तक बांध टूट गया. बांध टूटने से बरहिमा और बली छापर गांवों में पानी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि नहर का बांध जिस स्थान पर टूटा हुआ है, वहां से 11 हजार का हाइटेंशन तार गुजरता है. बिजली आने पर खतरा भी बना रहेगा.

. वहीं, सिधवलिया के सीओ ने बताया कि गंडक नहर का मामला है. नहर प्रमंडल विभाग को इसकी सूचना दी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बांध की मरम्मत नहीं करायी गयी, तो पानी कई गांव में फैल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >