मांझा के गद्दी टोला में खूनी झड़प सात लोग घायल

मांझा पीएचसी से सदर अस्पताल में कराया गया घायलों को भर्ती गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के गद्दी टोला में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. झड़प में महिला समेत सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया […]

मांझा पीएचसी से सदर अस्पताल में कराया गया घायलों को भर्ती

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के गद्दी टोला में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गयी. झड़प में महिला समेत सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले से चल रहे जमीन विवाद को लेकर ताज मोहम्मद और नजीर गद्दी के बीच बुधवार की सुबह कहा-सुनी हुई.
इसके बाद लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर वार किया जाने लगा. खूनी झड़प में एक पक्ष से कलामुद्दीन गद्दी, सबीना खातून, ताज आलम, इमामुद्दीन घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से शमसुदीन गद्दी, नजीम व बासूदेव गद्दी घायल हैं. मांझा के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि पुलिस घटना के बाद सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >