करेंट से युवक की मौत, कोहराम

हादसा. अपने ही घर में नंगे पैर कर रहा था िबजली का काम हनुमानगढ़ी मुहल्ले में हुआ हादसा गोपालगंज : शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ले में शनिवार को नंगे पैर बिजली का काम करना युवक को महंगा पड़ गया. बिजली तार में करेंट दौड़ने से युवक की मौत हो गयी. मृतक परशुराम प्रसाद का 25 वर्षीय […]

हादसा. अपने ही घर में नंगे पैर कर रहा था िबजली का काम

हनुमानगढ़ी मुहल्ले में हुआ हादसा
गोपालगंज : शहर के हनुमानगढ़ी मुहल्ले में शनिवार को नंगे पैर बिजली का काम करना युवक को महंगा पड़ गया. बिजली तार में करेंट दौड़ने से युवक की मौत हो गयी. मृतक परशुराम प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र राज कुमार प्रसाद बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार प्रसाद अपने घर में बिजली का काम रहा था. नंगे पैर काम करने के दौरान वह अचानक करेंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने शोर मचाया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गयी. मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने हादसे के बाद जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >