संजय हत्याकांड में हिरासत में लिये गये तीन लोग

गोपालगंज : चर्चित संजय हत्याकांड में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस को इनसे हत्याकांड के खुलासा होने की उम्मीद है. नगर थाना इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन भी कर लिया जायेगा. बता दें कि बसडिला निवासी […]

गोपालगंज : चर्चित संजय हत्याकांड में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस को इनसे हत्याकांड के खुलासा होने की उम्मीद है. नगर थाना इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन भी कर लिया जायेगा. बता दें कि बसडिला निवासी संजय राम अपने भाई को दो अगस्त की रात थावे जंकशन पर छोड़ने जा रहा था. रास्ते में भेड़िया-सुंदरपट्टी के पास तीन अपराधियों ने गोली मार कर बाइक लूट ली थी. तीन अगस्त को उसकी इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >