हुजूर! 50 हजार रंगदारी नहीं देने पर बनाया अपराधी
गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी समसुद्दीन मियां ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसमें कहा है कि वह गांव-गांव घूम कर मवेशी खरीद बिक्री करता है. वह 29 जुलाई की शाम को कुछ मवेशी खरीद कर लाया था तथा 30 जुलाई को मवेशियों को बेचने के लिए जा रहा था, तभी […]
गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी समसुद्दीन मियां ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसमें कहा है कि वह गांव-गांव घूम कर मवेशी खरीद बिक्री करता है. वह 29 जुलाई की शाम को कुछ मवेशी खरीद कर लाया था तथा 30 जुलाई को मवेशियों को बेचने के लिए जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोग दरवाजे पर आकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे.
जब रुपये देने से इनकार कर दिया तो बोले कि तुमको झूठे केस में फंसा देंगे. जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूर गया तभी बाइक से आकर घेर लिया और गाली गलौज करने लगे.
सोमवार को पीड़ित जब मवेशिओं को लेकर जा रहा था, तभी पहले से रोड पर खड़े सात लोगों ने उसका पिकअप वैन रोक लिया तथा उसमें 10 बोतल शराब रख कर पुलिस से पकड़वा दिया. इस मामले को लेकर अरविंद कुमार सिंह सहित सात लोगों पर कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगायी है.