गोपालगंज : अतिक्रमणकारियों पर सोमवार को भी प्रशासन सख्त रहा. वर्जित क्षेत्र में दुकान लगानेवालों से नगर पर्षद ने जुर्माना वसूला. जुर्माने के रूप में कुल 2400 रुपये की वसूली की गयी. गौरतलब है कि गुरुवार को जेल गेट के सामने दुकान लगानेवालों को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था. तब प्रशासन ने जेसीबी से सभी दुकानों को उजाड़ दिया था. उसके बाद शनिवार से ही दुकानदारों ने फिर दुकान लगानी शुरू कर दी. सोमवार को टैक्स कलेक्टर दीनानाथ प्रसाद ने प्रति दुकानदार 200 रुपये जुर्माने वसूले. अभियान में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद थे.
शहर में 12 दुकानदारों से वसूले गये 2400 रुपये
गोपालगंज : अतिक्रमणकारियों पर सोमवार को भी प्रशासन सख्त रहा. वर्जित क्षेत्र में दुकान लगानेवालों से नगर पर्षद ने जुर्माना वसूला. जुर्माने के रूप में कुल 2400 रुपये की वसूली की गयी. गौरतलब है कि गुरुवार को जेल गेट के सामने दुकान लगानेवालों को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था. तब प्रशासन ने जेसीबी से […]

झोला सहित होल्डिंग टैक्स रसीद बही गायब: गोपालगंज. होल्डिंग टैक्स वसूलने गये टीसी की बाइक से उचक्कों ने झोला सहित रसीद बही गायब कर दी. इस मामले में टीसी ने थाने में आवेदन दिया है. बताया गया है कि नगर पर्षद के टैक्स कलेक्टर दीनानाथ प्रसाद सोमवार को अरार मोड़ पर होल्डिंग टैक्स वसूली करने गये थे. इसी दौरान किसी ने बाइक से झोला सहित रसीद बही गायब कर दी. रसीद बही की इस बुक में 50 रसीद हैं जिसमें 1421 से 1450 तक सादा है. शेष काट दिये गये हैं. इस मामले में थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है.