भोरे व कटेया में लगा स्वास्थ्य शिविर, भीड़

भोरे : सोमवार को भोरे ओर कटेया प्रखंडों की एक-एक पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 570 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. इलाज के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया. भोरे प्रखंड की हरदिया पंचायत के हरदिया गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क […]

भोरे : सोमवार को भोरे ओर कटेया प्रखंडों की एक-एक पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 570 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. इलाज के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया. भोरे प्रखंड की हरदिया पंचायत के हरदिया गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें डॉ संजीव कुमार, डॉ दिलशाद आलम, डॉ सी कुमार, डॉ रविशंकर कुमार द्वारा तीन सौ से ज्यादा मरीजों को देखा गया.

साथ मौजूद कर्मियों द्वारा मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया. मौके पर राजेंद्र यादव, दिलीप तिवारी, अनिल कुमार रजक, कविता श्रीवास्तव, नीलम कुमारी, रिशु राय, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे. वहीं, सोमवार को कटेया के पटखौली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिला पार्षद मुकुल राय ने किया. इस शिविर में टीवी, एचआइवी, हेमोग्लोबीन और कालाजार के मरीजों को नि:शुल्क जांच कर मुफ्त में दवा भी उपलब्ध करायी गयी. इस शिविर में कुल 270 मरीजों का इलाज किया गया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, डॉ राजकमल, डॉ अशोक कुमार गुप्ता, एएनएम कलावती देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >