डीसीएलआर कार्यालय का लिपिक सस्पेंड

गोपालगंज : भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय में कार्यरत लिपिक गोरख सिंह को डीएम राहुल कुमार ने सस्पेंड कर दिया है. लिपिक गत 17 जुलाई को शराब के नशे में धुत थे. इस दौरान उन्हें उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लिपिक के गिरफ्तार होने की सूचना जब भूमि सुधार उपसमाहर्ता […]

गोपालगंज : भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय में कार्यरत लिपिक गोरख सिंह को डीएम राहुल कुमार ने सस्पेंड कर दिया है.

लिपिक गत 17 जुलाई को शराब के नशे में धुत थे. इस दौरान उन्हें उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लिपिक के गिरफ्तार होने की सूचना जब भूमि सुधार उपसमाहर्ता को मिली,
तो उन्होंने डीएम को अवगत कराया. डीसीएलआर की रिपोर्ट के आधार पर लिपिक को मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 एवं सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत डीएम ने निलंबित कर दिया. इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >