नम आंखों से हुए सुपुर्द-ए-खाक

गोपालगंज : सोमवार की देर रात कारोबारियों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार की सुबह मृतक कारोबारियों के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. सुबह 8.30 बजे इसलामियां मुहल्ले से मृत कारोबारी मो जहांगीर और इरशाद खां का जनाजा दरगाह शरीफ के लिए निकला. जनाजे में […]

गोपालगंज : सोमवार की देर रात कारोबारियों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार की सुबह मृतक कारोबारियों के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. सुबह 8.30 बजे इसलामियां मुहल्ले से मृत कारोबारी मो जहांगीर और इरशाद खां का जनाजा दरगाह शरीफ के लिए निकला. जनाजे में परिजन, रिश्तेदार, पड़ोसियों के अलावा शहर के बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल थे.

इसलामियां मुहल्ले से दोनों कारोबारियों का जनाजा दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां मौलाना ने जनाजे की नमाज अदा गयी. नमाज अदा करने के बाद दोनों कारोबारियों के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. वहीं, दूसरी तरफ मारवाड़ी मुहल्ले के निवासी व स्टाइल किंग के मालिक मो असलम को पैतृक गांव फतहां में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. घर से करीब 9.30 बजे मो असलम का जनाजा निकला. फतहां स्थित मसजिद में जनाजे की नमाज अदा की गयी. इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इसमें फतहां, जंगलिया, तकिया, मुर्गिया टोला के ग्रामीणों के अलावा शहर के कारोबारी शामिल थे.

दूसरे दिन भी बंद रहीं अधिकतर दुकानें : कारोबारियों की मौत के गम में मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर की अधिकतर दुकानें बंद रहीं. जनाजे की नमाज के बाद कुछ दुकानें खुलीं. चंद्रगोखुला रोड में कपड़ा, टेलर्स, मोबाइल व जूता-चप्पल की सभी दुकानें बंद थीं. वहीं मेन रोड, सिनेमा रोड, दरगाह रोड, बड़ी बाजार में अधिकतर दुकानें बंद थीं.

पूर्व विधायक भी जनाजे में हुए शामिल : जनाजे में राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू भी शामिल हुए. इनके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए.

आरजेडी के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, पूर्व पार्षद जहांगीर राइन, वार्ड पार्षद छोटे आदि शामिल हुए.

पुलिस ने जब्त की दुर्घटनाग्रस्त कार : हादसे के बाद उन्नाव की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की है.

वहीं, हादसे में घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. सोमवार की रात परिजनों के साथ घायल भी अपने घर पहुंच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >