गोपालगंज : राजस्व वसूली के कार्यों की समीक्षा डीएम राहुल कुमार ने की. इस दौरान विभागवार निर्धारित लक्ष्य एवं अब तक की गयी वसूली की समीक्षा की गयी. कई विभागों की वसूली तो बेहतर रही, जबकि कई विभागों की वसूली लक्ष्य की तुलना में काफी खराब थी. वैसी विभागों को डीएम के द्वारा सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए हमेशा तत्पर रहें.
प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें. उन्होंने अवर निबंधन कार्यालय, राष्ट्रीय बचत कार्यालय सहित कई विभागों की वसूली पर संतोष व्यक्त किया. परिवहन, खनन, नगर पर्षद, नगर पंचायत सहित विभिन्न अंचलों के द्वारा सैरात की राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
