अस्पताल आते ही जिंदा हो गयी बेगम!

गोपालगंज : सड़क हादसे में घायल महिला गुलशन बेगम सदर अस्पताल में पहुंचते ही जिंदा हो गयी. ऑटो पर महिला की जांच कराने के लिए पुलिस और परिजनों ने दुबारा मांग की. दरअसल महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. महिला के हाथ-पैर अलग-अलग हो गये थे. पुलिस महिला को ऑटो से […]

गोपालगंज : सड़क हादसे में घायल महिला गुलशन बेगम सदर अस्पताल में पहुंचते ही जिंदा हो गयी. ऑटो पर महिला की जांच कराने के लिए पुलिस और परिजनों ने दुबारा मांग की. दरअसल महिला हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. महिला के हाथ-पैर अलग-अलग हो गये थे. पुलिस महिला को ऑटो से किसी तरह सदर अस्पताल में लेकर आयी थी.

इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचते ही कंपाउंडरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. आनन-फानन में इमरजेंसी के डॉक्टर को बुलाया गया. डॉ एके चौधरी ने जांच की, तो सांस थम चुकी थी. काफी देर तक महिला के जीवित होने को लेकर परिजन अड़े रहे. करीब डेढ़ घंटे बाद महिला की मौत की पुष्टि होने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >