10 करोड़ की योजनाओं पर पार्षदों की मुहर

गोपालगंज : शहर के सर्वांगीण विकास पर चालू वित्तीय वर्ष में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नगर पर्षद के कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई प्रथम बैठक में वार्ड पार्षदों ने 10 करोड़ रुपये की योजनाओं पर मुहर लगायी. बैठक में योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया […]

गोपालगंज : शहर के सर्वांगीण विकास पर चालू वित्तीय वर्ष में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नगर पर्षद के कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई प्रथम बैठक में वार्ड पार्षदों ने 10 करोड़ रुपये की योजनाओं पर मुहर लगायी. बैठक में योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया और सर्वसम्मति से पार्षदों ने प्रस्ताव को पारित किया. इसमें सड़क व नाला निर्माण, सफाई, बड़ी बाजार व बस स्टैंड के जीर्णोद्धार और कैथवलिया के वार्ड सात में स्थित श्मशान घाट में शेड निर्माण की योजनाएं शामिल हैं. बैठक में पार्षदों ने शहर की तसवीर बदलने का संकल्प लिया. इसके लिए विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने में सहयोग करने की बात कही गयी. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि शहर का विकास ही प्राथमिकता व संकल्प है़

पूर्व में पारित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से किया जायेगा. नाला व सड़क का निर्माण होगा और वर्तमान सत्र में ही स्वीकृत योजनाओं के अलावा राजेंद्र बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा़ बैठक में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजू देवी, पार्षद सुरेश प्रसाद चौरसिया, गायत्री देवी, राजेंद्र महतो, दीपक कुमार, मालती देवी, देवेंद्र सिंह, सुदामा रावत, उर्मिला देवी, इंद्रमणि देवी, मीना देवी, स्वाति कुमारी, गोरखनाथ शर्मा, छोटे भाई, रीना गुप्ता, शीतल कुमारी गुप्ता, रीता कुमारी, मुन्नी देवी, विमला देवी, शकुंतला देवी, सरोज देवी, मिथिलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >