1319 बोतल शराब जब्त, सात धराये

भोरे में पिता-पुत्र, तो हुस्सेपुर में पिता-पुत्री कर रहे थे शराब का कारोबार गोपालगंज : जिले के भोरे में जहां शराब के कारोबार में लिप्त पिता-पुत्र व पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं सिधवलिया में स्कॉर्पियो समेत शराब के तीन धंधेबाज गिरफ्तार गया है. यहां पुलिस ने 1291 बोतल शराब बरामद की है. उधर, […]

भोरे में पिता-पुत्र, तो हुस्सेपुर में पिता-पुत्री कर रहे थे शराब का कारोबार

गोपालगंज : जिले के भोरे में जहां शराब के कारोबार में लिप्त पिता-पुत्र व पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं सिधवलिया में स्कॉर्पियो समेत शराब के तीन धंधेबाज गिरफ्तार गया है. यहां पुलिस ने 1291 बोतल शराब बरामद की है. उधर, भोरे पुलिस दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध शराब के चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को यह सफलता भोरे एवं हुस्सेपुर में मिली है. भोरे में जहां पिता-पुत्र गिरफ्तार किये गये,
वहीं हुस्सेपुर में पिता-पुत्री को धर दबोचा गया. पुलिस ने दो जगहों से 28 बोतल शराब बरामद की है. भोरे थाने के एएसआइ नवल किशोर सिंह लामीचौर में गश्ती कर रहे थे, तभी किसी ने उन्हें सूचना दी कि भोरे के थाना रोड स्थित एक होटल में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां छापेमारी की, तो पता चला कि होटल भोरे के प्रभु मद्देशिया का है. हालांकि पुलिस को देखते ही वह तो फरार हो गया, लेकिन उसका पुत्र
1319 बोतल शराब…
चंदन कुमार और वहीं शराब पी रहे एक और युवक पांडेय टोला निवासी देवानंद राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मौके पर से पुलिस ने 12 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की. गिरफ्तार चंदन ने पुलिस को बताया कि पिता और पुत्र दोनों इस अवैध धंधे में शामिल थे. वहीं, भोरे थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को सूचना मिली कि हुस्सेपुर नया शहर गांव में शराब का कारोबार चल रहा है. इस धंधे में कोई और नहीं बल्कि पिता-पुत्री शामिल हैं. पुलिस ने जब घर पर छापेमारी की, तो जनक साह और उसकी पुत्री माधुरी देवी हाथ में शराब का झोला लेकर भागने लगे. पीछा करने पर दोनों तो भाग निकले, लेकिन उनके द्वारा फेंकी गयी 16 बोतल शराब पुलिस के हाथ लग गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस धंधे में दोनों पिता-पुत्री लगे हुए थे. पिता यूपी से शराब लाता था, जिसे बेचने की जिम्मेवारी उसकी बेटी की थी. इस मामले में दोनों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर, सिधवलिया थाने की पुलिस ने रविवार कर रात 1291 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. शराब माफियाओं के पास से शराब ढोने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गयी है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर खजूरिया गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान खजूरिया गांव के चंचल पटेल और अमित पटेल के बथान पर 1291 बोतल शराब के साथ दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया़ वहीं, धंधेबाजों के बताने पर शेर खजूरिया पथ स्थित ढेलहा बाबा के नजदीक स्कॉर्पियो पर लदी 198 बोतल शराब पुलिस ने धंधेबाजों के बताने पर छापेमारी कर जब्त की स्काॅर्पियो के साथ चालक असगर अली भी पकड़ा गया, जो स्काॅर्पियो खड़ी कर शराब पी रहा था़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया. कार्रवाई में एएसआइ गिरीश देव सिंह और जेएसआइ सुरेश प्रसाद आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >