गोपालगंज में डॉक्टरों की हड़ताल टली, बायोमेट्रिक उपस्थिति और रुके वेतन पर सिविल सर्जन के साथ बैठक में बनी सहमति

Gopalganj News: गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में वेतन रोक विवाद को लेकर भासा और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद प्रस्तावित ओपीडी बहिष्कार 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है. राज्य स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया गया है.

Gopalganj News:(मनीष राज) बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े वेतन रोक विवाद के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल के कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार के आग्रह पर जनहित को ध्यान में रखते हुए भासा के राज्य अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने जिला इकाई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में डॉक्टरों की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर रोके गए वेतन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.

15 दिनों में समाधान का दिया गया आश्वासन

बैठक के दौरान भासा के राज्य अध्यक्ष ने गोपालगंज इकाई को भरोसा दिलाया कि वेतन रोक से जुड़े मामले को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और इसके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 15 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान निकल जाएगा.

समाधान नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भासा की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर संतोषजनक समाधान नहीं निकला, तो संगठन राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा. इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी.

फिलहाल टला ओपीडी कार्य बहिष्कार

राज्य नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद भासा की गोपालगंज जिला इकाई ने प्रस्तावित ओपीडी कार्य बहिष्कार को अगले 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है. इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है और स्वास्थ्य सेवाओं के सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद बढ़ गई है.

भासा सचिव ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी भासा गोपालगंज के सचिव की ओर से दी गई. उन्होंने बताया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है और संगठन सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >