युवा शहरी मुद्दों को समझें और समाधान की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में ब्लेसिंग्स संस्था के तत्वावधान में हरित सफर अभियान के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी (डिबेट) का आयोजन किया गया.

गया. अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में ब्लेसिंग्स संस्था के तत्वावधान में हरित सफर अभियान के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी (डिबेट) का आयोजन किया गया. इसके तहत शहरी परिवहन समस्याएं व समाधान विषय पर गया के विभिन्न कॉलेजों से आये छात्रों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किये. कार्यक्रम में संस्था की सचिव प्रियंका यादव, प्रो श्वेता तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों को शहरी परिवहन के महत्व, उसमें सुधार की आवश्यकता तथा विशेष रूप से लैंगिक दृष्टिकोण से समावेशी परिवहन व्यवस्था पर अपने विचार प्रस्तुत किये. छात्रों ने गया शहर की वर्तमान परिवहन व्यवस्था की चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की और कई व्यावहारिक सुझाव भी दिये. कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र वितरण किया गया है. मौके डॉ राकेश राय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ उमाशंकर सिंह, डॉ श्वेता सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, संतोष कुमार, सूरज कुमार, गौरव कुमार, साहिल कुमार, अंकित, प्रिया, आरोही, रीमा, निधि, अंजलि व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >