चोरी की बाइक के साथ मोहनपुर का युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मोहनपुर थाने के हेमजापुर गांव निवासी जीतन कुमार मांझी को गिरफ्तार किया है.

गया जी. मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मोहनपुर थाने के हेमजापुर गांव निवासी जीतन कुमार मांझी को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी रविवार को मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मगध मेडिकल थाने के गेट नंबर पांच के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक सहित पकड़ लिया और पूछताछ की. तलाशी के दौरान उसके पास बाइक से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले. गहन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जब्त की गयी बाइक चोरी की है. इस मामले में दारोगा के बयान पर आरोपित जीतन कुमार मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >