वियतनाम के राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा

वियतनाम के राष्ट्रपति सोमवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. जानकारी के अनुसार उनका चार्टर्ड विमान वियतनाम से रवाना होकर सुबह 11:10 बजे गया एयरपोर्ट पर लैंड करेगा.

बोधगया. वियतनाम के राष्ट्रपति सोमवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. जानकारी के अनुसार उनका चार्टर्ड विमान वियतनाम से रवाना होकर सुबह 11:10 बजे गया एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वे वियतनाम मंदिर भी जायेंगे. सभी कार्यक्रमों के बाद वे दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. उनका विमान दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया और गया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है. इसी क्रम में डीएम शशांक शुभंकर, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि आगमन के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >