गुरुआ़ गुरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी टोला रहमान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संजय भुइंया के घर से करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद की है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर ली है और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जायेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.थानाध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
खैरी टोला में छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त
गुरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी टोला रहमान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संजय भुइंया के घर से करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद की है.
