दो बाइक की टक्कर में युवक की हुई मौत

प्रखंड क्षेत्र के जेठियन-अतरी मुख्य मार्ग से लिंक पथ जेठियन नवोदय विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी.

मोहड़ा. प्रखंड क्षेत्र के जेठियन-अतरी मुख्य मार्ग से लिंक पथ जेठियन नवोदय विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में दो लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, सारसु पंचायत पसिया गांव निवासी अमरनाथ प्रसाद के 20 वर्ष पुत्र संदीप कुमार और धीरज कुमार जेठियन पहाड़ से शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे. इसी बीच चकरा की ओर जा रही एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं, घायल धीरज कुमार का इलाज मगध मेडिकल में किया जा रहा है. एक अन्य बाइक सवार घायल की पहचान नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >