गया जंक्शन पर 10.08 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित प्रतीक्षालय के पास एक युवक को 10.08 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

गया जी. ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित प्रतीक्षालय के पास एक युवक को 10.08 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. आरोपित की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के अनुसार सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार व अन्य जवानों के साथ अभियान के दौरान युवक संदिग्ध अवस्था में मिला और पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया. उसके पास से बरामद शराब पर ‘सेल फॉर उत्तर प्रदेश’ अंकित था. मामले में रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >