वजीरगंज. जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर वजीरगंज प्रखंड में प्रशिक्षण पूरा हो गया. दो केंद्रों पर तीन दिन चले गैर आवासीय प्रशिक्षण के बाद 24 प्रगणक व चार पर्यवेक्षकों को फील्ड में उतरने की अनुमति दी गयी. मध्य विद्यालय वजीरगंज में आयोजित सत्र में मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार व विक्की कुमार ने मोबाइल एप, हाउस लिस्टिंग फॉर्म, परिवार अनुसूची व कोड बुक की जानकारी दी और डिजिटल डाटा एंट्री की मॉकड्रिल करायी गयी. वहीं श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 पंचायतों के चयनित कर्मियों को क्षेत्र निर्धारण, रूट चार्ट व स्थानीय भाषा में प्रश्न पूछने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद 28 कर्मियों को त्रुटिरहित व गोपनीय तरीके से कार्य करने की शपथ दिलायी गयी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गलती या छूट होने पर जवाबदेही तय होगी. टीम दो मई 2026 से सभी राजस्व गांवों में मकान सूचीकरण शुरू करेगी, जिसमें 35 बिंदुओं पर जानकारी जुटायी जायेगी. बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क सक्रिय है और प्रगणकों को आइ-कार्ड व सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है. नागरिकों से सही जानकारी देने और अफवाहों से बचने की अपील की गयी है.
वजीरगंज में जनगणना प्रशिक्षण पूरा, दो मई से मकान सूचीकरण
जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर वजीरगंज प्रखंड में प्रशिक्षण पूरा हो गया. दो केंद्रों पर तीन दिन चले गैर आवासीय प्रशिक्षण के बाद 24 प्रगणक व चार पर्यवेक्षकों को फील्ड में उतरने की अनुमति दी गयी.
