बेलागंज. चाकंद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपित की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी नौशाद अख्तर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष शिवम कुमार के अनुसार चेकिंग के दौरान युवक को वाहन सहित पकड़ा गया. मामले में चाकंद थाना कांड संख्या 83/26 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 317(5), 338, 336(3), 340(2) व 3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने व अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है.
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज
चाकंद थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.
