मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने किया.

गया. आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने किया. अभियान के दौरान आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किये गये. गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गेवालबिगहा के रहनेवाले शंकर डोम के रूप में की गयी है. इधर, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि दोनों मोबाइल चोरी के हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >