बोधगया के खजबती में युवक की गोली मार कर हत्या

बोधगया के खजबती गांव निवासी अरुण प्रसाद गुप्ता के 26 वर्षीय बेटे शशिकांत उर्फ छोटू की नागेशर मोड़ के पास सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी.

बोधगया. बोधगया के खजबती गांव निवासी अरुण प्रसाद गुप्ता के 26 वर्षीय बेटे शशिकांत उर्फ छोटू की नागेशर मोड़ के पास सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. छोटू भी बाइक से बोधगया की ओर जा रहा था. इसी बीच पीछा कर बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी रोक ली व सीने में एक गोली मार दी. सूचना पर पहुंची मगध विवि थाने की पुलिस ने घायल छोटू को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, पर उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के संबंध में बताया गया कि छोटू शादीशुदा था व किसी युवती के साथ उसका अफेयर भी चल रहा था. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. वैसे, फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी दी है कि सूचना के बाद मगध विवि थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर स्थित को संभाला. इसके बाद बोधगया डीएसपी को स्थल निरीक्षण व अन्य अनुसंधान के लिए भेजा गया. डॉग स्क्वाड व एफएसएल की टीम को भी लगाया गया. उन्होंने बताया कि एक टीम गठित कर दी गयी है व घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उधर, मृतक शशिकांत के बड़े भाई आकाश ने बताया कि छोटू मोहनपुर थाना क्षेत्र में गणेशचक के पास पासवान चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता था. उसे नागेशर मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीने में गोली मार कर हत्या कर दी है. उन्होंने अपराधियों को अविलंब पकड़ने व कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >