साइबर गिरोह की युवती के झांसे में आया युवक, गंवाये 10.67 लाख रुपये

Gayaji News: गयाजी में एक युवक से साइबर ठगों ने 10 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए. गिरोह से जुड़ी एक लड़की ने युवक को पहले फेसबूक के माध्यम से झांसे में लिया और बिजनेस के नाम पर वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़ित युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा है. पीड़ित आत्मेश कुमार सुमन के बयान पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Gayaji News (रोशन कुमार): साइबर गिरोह से जुड़ी पल्लवी अग्रवाल नामक एक युवती ने फेसबुक के माध्यम से गुरुआ बाजार के रहनेवाले आत्मेश कुमार सुमन को झांसे में लिया और उसे बिजनेस के नाम पर 10 लाख 67 हजार 270 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित आत्मेश कुमार सुमन के बयान पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है.

ठगों ने फेसबूक के माध्यम से झांसे में लिया

पीड़ित ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि पल्लवी अग्रवाल नामक युवती ने फेसबुक से संपर्क हुआ. फिर व्हाटसअप के माध्यम से संपर्क किया और उन्हें अपने झांसे में लेकर उनसे बिजनेस के नाम पर पैसा लेना शुरू कर दिया और कई लोगों से संपर्क कराया. वह हमेशा अच्छे लाभ के लिए मानसिक दबाव और प्रेरणा देते थे. सभी लोगों ने उनसे पैसा लेना शुरू कर दिया. कुछ पैसा उसे रिटर्न भी मिला.

बिजनेस के नाम पर लूटे पैसे

बाद में उन लोगों के विश्वास में आकर पांच मार्च से 18 मार्च तक वह युवती खुद और उसके साथियों के द्वारा व्हाटसअप कॉल और मैसेज कर बिजनेस के नाम पर प्रलोभन देकर भ्रमित किया गया. इस फ्रॉड के चक्कर में युवक ने यूपीआइ, एनइएफटी, आरटीजीएस के माध्यम से कुल 10 लाख 67 हजार 270 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया. जब उसे फ्राड का एहसास हुआ, तो अपना पैसा मांगा, तो उसके बाद सहयोगियों के द्वारा टालमटोल किया जाने लगा.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, उन लोगों के द्वारा और पैसे का डिमांड किया जाने लगा. इस ठगी के बाद वह युवक मानसिक तनाव में रह रहा है. उसने कर्ज लेकर पैसा दिया था. इधर, पीड़ित आत्मेश कुमार सुमन के बयान पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: गया के गुरुआ में भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग, अंचल कार्यालय में प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >