ओवरब्रिज के पिलर के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरा बाइक सवार, जख्मी

ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही से बढ़ी जाम की समस्या

ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही से बढ़ी जाम की समस्या संपर्क रोड नहीं बनने से लोगों को हो रही भारी परेशानी प्रतिनिधि, मानपुर गया जी मुख्यालय व मानपुर शहर की घनी आबादी को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर जाम की समस्या दूर करने के लिए राज्य सरकार की ओर से ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराया गया है. इस ब्रिज के निर्माण पर 3.98 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. लेकिन, निर्माण कार्य के दौरान संवेदक व स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण संपर्क रोड का विस्तार नहीं कराया गया है. इसके कारण इलाके में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है. इसी जाम के दौरान एक बाइक सवार युवक ब्रिज निर्माण कार्य के लिए खोदे गये करीब 12 फीट गहरे पिलर गड्ढे में बाइक समेत गिर गया. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे में गिरी बाइक को बाहर निकाला और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. भाजपा नेता मुन्ना कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि संवेदक के कर्मी काफी लापरवाही से ब्रिज निर्माण कार्य करा रहे हैं. भीषण गर्मी में रोजाना लग रहे जाम से स्कूली बच्चों समेत आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर ब्रिज निर्माण और दोनों ओर संपर्क रोड के साथ गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित निर्माण कार्य की अनुमति दी है, लेकिन संवेदक मनमाने ढंग से काम कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर डीएम को लिखित आवेदन देकर ब्रिज निर्माण कार्य की जांच की मांग भी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >