जहर खाकर युवक ने दी जान

पुलिस कर रही जांच

गया. डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा-दुलारगंंज मुहल्ले में रहनेवाले उमा मिस्त्री के बेटे 28 वर्षीय प्रकाश कुमार की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन करने से रविवार की देर रात हो गयी. घटना की जानकारी पाते ही डेल्हा थाने की पुलिस पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. सोमवार को डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि बड़की डेल्हा-दुलारगंंज मुहल्ले में रहनेवाले उमा मिस्त्री के बेटे 28 वर्षीय प्रकाश कुमार की मौत की खबर मिलते की छानबीन की गयी. परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि पारिवारिक कलह के कारण प्रकाश ने अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, प्रकाश के पिता उमा मिस्त्री की मौत हो गयी है. वह तीन भाई है. उसकी शादी हो गयी है. उसे दो बेटियां हैं. वह अपने भाइयों में मंझला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >