स्कूलों में भी मनाया जायेगा योग दिवस, डीइओ ने दिये निर्देश

जिले के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं. लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग संगम के रूप में मनाने को लेकर निर्देश दिया है.

गया जी. जिले के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं. लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग संगम के रूप में मनाने को लेकर निर्देश दिया है. इसके तहत सभी स्कूलों के एचएम सहित अन्य को 21 जून को सुबह 06:30 बजे से 07:45 तक विद्यालय खोलना एवं कार्यक्रम का आयोजन कर योग संगम में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओ, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जायेगी. विद्यालय का समयावधि 06:30 बजे से 08:00 बजे तक ही रहेगा. हालांकि स्कूलों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >